फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः शंख बजाकर किया नव संवत्सर का स्वागत 

Sun, 07 Apr 2019 02:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
shankh - फोटो : shankh
विज्ञापन
हिंदू नव संवत्सर का स्वागत शंख उद्घोष के साथ हुआ। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन मंदिर में शनिवार भोर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। महर्षि आश्रम के बटुकों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। सूर्य उदय होने के साथ ही उपस्थित लोगों ने शंखनाद एवं ऊं की स्वागत ध्वनि के साथ नववर्ष का सत्कार किया। करीब ढाई सौ से अधिक लोगों ने एक साथ शंखनाद किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डॉ.बीबी अग्रवाल ने शंखनाद को एक वैज्ञानिक क्रिया बताया। मुख्य अतिथि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने विचार रखे। ज्योतिषाचार्य अमित बोहरे ने नववर्ष पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान विश्वमांगल्य ऋचा चौरसिया, डॉ.सविता अग्रवाल, सचिव विपिन मिश्र, अनुज अग्रवाल, देवेश रंजन त्रिपाठी, राधेश्याम कड़ैल, श्यामसुंदर अग्रवाल, शिवनंदन गुप्ता, प्रमोद बंसल, अजय सिंह, अनीश टंडन, अनिल, अमित, दीपक, अशोक जैन, सुशील केसरवानी समेत अन्य उपस्थित थे। 

उधर, ज्ञान ज्योति अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नव वर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने देशभक्ति में डूबी कविताएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। इस दौरान आनंद द्विवेदी, केपी गिरि, कमाल नारायण, वीरेंद्र कुमार तिवारी, प्रकाश चंद्र, श्रीराम मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू नववर्ष का आगाज शंखनाद एवं घंटा घड़ियाल के साथ किया गया। इस अवसर पर तमाम स्वयंसेवकों ने अपने घर पर भगवा भी फहराया। एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई भी दी गई। प्रयागराज उत्तर एवं  दक्षिण की सभी शाखाओं से जुड़े स्वयंसेवकों ने श्रीराम, जय राम, जय जय राम का भी जाप किया। शहर में संघ का मुख्य कार्यक्रम ज्वाला देवी बालिका इंटर कालेज सुभाष नगर में हुआ। यहां संघचालक लालताजी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति से समाज का परिवर्तन संभव नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्कारित कार्यकर्ताओं के बल पर सामाजिक परिवर्तन करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और यह प्रयास हर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है । कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख डा. एमजे त्रिपाठी , नगर कार्यवाह रामकुमार, सुरेंद्र शुक्ला, विनय प्रभात आदि मौजूद रहे। उधर गंगापार के फूलपुर में हरीकृष्ण मंडपम में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिला कार्यवाह प्रमोद जी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें