फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार बहनों ने फ्री में किया रोडवेज बसों में सफर

विज्ञापन
5000 woman travelled in Roadways on Rakhi festival - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
-प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी रूट की बसों में रही ज्यादा भीड़
विज्ञापन

-एसी बसों से कुंडा, ऊंचाहार, गोपीगंज तक का भी महिलाओं ने किया सफर
प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र में तकरीबन पांच हजार महिलाओं ने फ्री में सफर किया। इस दौरान प्रयागराज के आसपास के जिलों में जाने वाली बसों में काफी महिलाओं ने सफर करना पसंद किया। इस बीच रोडवेज ने केवल उन्हीं महिलाओं के साथ चलने वाले पुरुष यात्रियों को किराया जरूर लिया गया। कुछ बसों महिलाओं ने साथ में चले रहे पुरुष का भी किराया माफ करने का आग्रह कंडक्टरों से किया। लेकिन तमाम कंडक्टर का यही जवाब रहा कि सरकार ने सिर्फ महिलाओं को ही फ्री में सफर करने की इजाजत दी है।
प्रयागराज परिक्षेत्र के आठ डिपो से संचालित बसों से शाम छह बजे तक तकरीबन चार हजार से ज्यादा महिलाओं ने सफर कर लिया था। इस दौरान प्रयागराज से प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ आदि रूटों की तरफ जाने वाली बसों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ गई। एसी बसों में भी रोडवेज की ओर से फ्री सफर की व्यवस्था की गई। प्रयागराज से लखनऊ एवं वाराणसी की ओर जाने वाली नॉन स्टॉप एसी बसों में महिलाओं ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इन बसों में सफर करने वाली अधिकांश महिलाएं आसपास के कस्बों में ही उतरी। इसे लेकर रोडवेज के परिचालकों ने एतराज भी जताया। क्योंकि प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली एसी बसें सिर्फ ऊंचाहार एवं रायबरेली ही रुकती है। जबकि सोमवार को इन बसों से लालगोपालगंज, कुंडा तक का सफर तमाम महिलाओं ने किया। इसी तरह वाराणसी रूट की जाने वाली एसी बसें महिलाओं ने हंडिया, बरौत, गोपीगंज में भी रुकवाई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि रीजन में चलने वाली बसों में सोमवार रात 12 बजे तक पांच हजार महिलाओं के सफर करने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें