फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 7724 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाते में भेजी 50.53 करोड़ की राशि

Thu, 29 Dec 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि वितरण कार्यक्रम बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टाल पर उत्पादों को देखते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि वितरण कार्यक्रम बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी ने 7724 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 50.53 करोड़ रुपये रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का ऑनलाइन हस्तांतरण बटन दबाकर किया। इस बैंक सखियों, विद्युत सखियों एवं अन्य समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जो भी राशि भेजी जा रही है वह सीधे लाभार्थियों के खाते तक पहुंच रही है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान भी बीसी सखियों से कराया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, विभवनाथ भारती, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

समूहों को सहायता प्रदान करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
मानदेय भी दीजिए, कमीशन से नहीं चल पाएगा घर
जिला पंचायत सभागार के बाहर मैदान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। केशव ने इसकी सराहना की। इस मौके पर सैदाबाद स्वयं सहायता समूह के स्टाल पर दो विद्युत सखियाें बहादुरगंज की रेनू यादव और सैदाबाद की सुषमा भारतीया ने मांग रखी कि उन्हें मानदेय भी दिया जाए। केशव ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। 

सुमित्रानंदन पंत राष्ट्र के गौरव 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कवि सुमित्रानंदन पंत की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें राष्ट्र का गौरव बताया। प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति की ओर से बुधवार को मिशन रोड स्थित सुमित्रानंदन पंत की प्रतिमा के पास आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंत के साहित्यिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अपनी विधायक निधि से पंत प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए दस लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने पंत के साहित्यिक योगदान की चर्चा की। 

भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने समिति की ओर से केशव के संरक्षण में कराए जा रहे कार्यों की चर्चा की। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अध्यात्म साहित्य संस्कृति को भारत का मेरूदंड बताया। विक्रमाजीत सिंह भदौरिया और गोपाल बाबू जायसवाल ने प्रतिमा स्थल के सामने के मुख्य मार्ग को पंत के नाम पर करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. ललित जोशी, अरविंद सिंह, कमलेश कुमार, विभवनाथ भारती, महंत अशोकानंद, मृत्युंजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, सुबोध सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के पौत्र वरुण प्रताप सिंह और भोला तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश पांडे ने और धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें