Prayagraj News : मुख्यंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
पैसे का इंतजार करते रहे लाभार्थी
श्रम विभाग की ओर से सामूहिक विवाह के पात्रों को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 10 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। हालांकि कोरांव की संजू देवी का कहना था कि उन्हें अब तक कोई राशि नहीं मिली है। इस तरह की शिकायत कई अन्य लाभार्थियों की भी रही। उप श्रमायुक्त का कहना है कि सभी पात्रों के खाते में 11 मार्च की रात में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। रविवार को छुट्टी थी। इसलिए उन लोगों ने अभी अपना खाता नहीं देखा होगा।
हर गरीब परिवार को मिलेगा रोजगार
श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नव विवाहित जोड़ों को शादी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब बेटियां अपने पिता पर बोझ नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार का विवरण एकत्रित किया जा रहा है। हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही लोगों से इनका लाभ लेने की अपील की। राज्यमंत्री मनोहर लाल ने भी श्रमिकों के लिए शुरू विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
धन के अभाव में नहीं रुकेगी बेटियों की शादी
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गाेेपाल गुप्ता नंदी ने कहा, प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि धनाभाव एवं दहेज की वजह से किसी भी बेटी की शादी नहीं रुकेगी। उनकी धूमधाम से शादी कराई जाएगी। इसी क्रम में धूमधाम से शादी कराई गई। इतना ही नहीं उनका आगे का जीवन सुखमय हो इसके लिए भी कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं। सभी पात्र उनका लाभ उठा सकते हैं। मंत्री ने अफसरों से भी कहा कि सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।