फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा में 39,167 हो सकते हैं किसान सम्मान निधि पाने से वंचित

Tue, 18 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के मेजा, उरुवा, मांडा और कोरांव (कुछ हिस्सा) विकासखंड के 39,167 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि से वंचित हो सकते हें। इन किसानों की अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बेहद गंभीर है। किसानों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेजा तहसील में 82,237 किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है। इनमें से 39,167 किसान अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा सके हैं। ऐसे में 19 नवंबर को आने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त पाने से किसान वंचित हो सकते हैं।
मांडा में 27,241, मेजा में 29,492, उरुवा में 24,000 और कोरांव में 1504 किसानों को मिलाकर कुल 82,237 किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। फार्मर रजिस्ट्री में मांडा में 11671, मेजा में 15731, उरुवा में 13794 और कोरांव में 1974 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। बाकी 39167 किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए हैं। खतौनी प्रभारी केसी पाण्डेय ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है ज्यादा से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाए, ताकि वे किसान सम्मान निधि पाने से वंचित न हों। संवाद
विज्ञापन

जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं कराई है, वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने से वंचित होंगे। इसलिए जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराकर किसान सम्मान निधि का लाभ उठाएं। फार्मर रजिस्ट्री न होने की स्थिति में तहसील से प्रमाणित खतौनी को भी रोक दिया गया है।- सुरेंद्र प्रताप यादव, उप जिलाधिकारी मेजा।


एकल विंडो से फार्मर रजिस्ट्री के साथ खतौनी त्रुटि सुधार भी किया जा रहा है
तहसील में स्थापित एकल विंडो से फार्मर रजिस्ट्री के अलावा खतौनी त्रुटि सुधार एवं अंश निर्धारण के काम को भी पूरा किया जा रहा है। खतौनी प्रभारी केसी पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को एकल विंडो के माध्यम से 19 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के साथ अंश निर्धारण और खतौनी त्रुटि सुधार किया गया है। यह काम नि:शुल्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें