कौड़िहार सरकारी बीज गोदाम पर 15 नवंबर के पहले गेहूं के बीज का स्टाक खत्म हो गया। जबकि क्षेत्र में गेहूं की बोआई शुरू होती है। प्रभारी कृषि रक्षा इकाई के मुताबिक, पांच क्विंटल गेहूं आया था। अब किसानों को निजी दुकानों से बीज खरीदने पर अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
किसानोें ने बताया कि गेहूं की बुआई शुरू हो गई। उसके पहले सरकारी केंद्राें से किसानों को गेहूं का बीज मिलना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि निजी दुकानों पर गेहूं की कीमत 14 से 1600 रुपये प्रतिबोरी है। वह भी गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं है। किसानों ने बताया कि सरकारी गोदाम में गेहूं का बीज न मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान संत बहादुर सिंह, रामलाल पटेल, श्यामलाल पटेल तथा ओम प्रकाश मौर्य ने बताया कि सरकारी गोदाम पर गेहूं का बीज न मिलने से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
गेहूं के बीज का स्टॉक है। डिमांड भेजी गई है। पुनः स्टॉक पर समयानुसार गेहूं के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। -अक्षय कुमार,प्रभारी कृषि रक्षा इकाई