फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा में 39 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा में 39 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2022 और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा-2022 का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों के मुकाबले आधे से कम और भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज में 12 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 4873 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 39.28 फीसदी अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज के एक केंद्र में आयोजित की गई। बिशप जॉनसन कॉलेज में हुई प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 1331 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 54.32 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें