फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी टीजीटी अंग्रेजी परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए 37 प्रश्नों का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर में बड़ी संख्या में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए जो आयोग के निर्धारित पाठ्यक्रम के दायरे से बाहर थे। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा की निष्पक्ष समीक्षा कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि टीजीटी अंग्रेजी विषय के (प्रश्नपत्र क्रमांक 208108997) प्रश्न संख्या पांच, 10, 12, 16, 18, 21, 22, 24, 31, 33, 34, 37, 40, 46, 48, 49, 52, 72, 77, 81, 82, 85, 93, 95, 97, 98, 102, 103, 110, 111, 112, 113, 115, 118, 119, 121 और 122 सहित 37 प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर पाए गए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं, लेकिन उनका संबंध निर्धारित सिलेबस और परीक्षा की प्रकृति से होना चाहिए। अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में वर्ष 2004 का उदाहरण भी दिया है, जब पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षा निरस्त की गई थी।
विज्ञापन

उधर, आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग आए थे, उन्हें प्रमाण के साथ डिटेल उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। डिटेल मिलने के बाद परीक्षण कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राजवीर, आरपी मिश्रा, सुशील कुमार, आकांक्षा मिश्रा, विवेक कुमार राव, अनुज प्रताप सिंह, सीमा और संगीता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें