फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेजों में मिलेंगे 336 प्रवक्ता

Sun, 24 Dec 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों को नए साल के पहले माह में 336 प्रवक्ता मिल जाएंगे। आयोग जनवरी में इस परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। इसके अलावा कुछ दूसरी बड़ी परीक्षाओं का परिणाम भी जारी कर चुका है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के परिणाम का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। आयोग परिणाम तकरीबन तैयार कर चुका है। पहले तैयारी थी कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में परिणाम जारी कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


आयोग में अब शीतावकाश हो चुका है। आयोग की तैयारी है कि नए साल में छुट्टियां खत्म होने पर सबसे पहला परिणाम यही जारी किया जाए। इसके अलावा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम भी जारी किया जाना है। यह परिणाम भी दिसंबर में जारी करने की तैयारी थी लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। आयोग ने जनवरी में परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर रखी है।

इसके अलावा पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम भी अटका हुआ है। मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। आयोग के अफसरों का लक्ष्य है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया जनवरी माह में ही पूरी कर ली जाए और विलंबतम फरवरी माह तक परिणाम जारी कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि जनवरी माह में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 336 पदों पर परिणाम और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पूरी कोशिश की जा रही है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम भी जनवरी माह में जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें