फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आविष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आविष्कार में करन का मैजिक टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़ बोला
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी के वार्षिक तकनीकी उत्सव का रंगारंग शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बुधवार को वार्षिक तकनीकी उत्सव आविष्कार का रंगारंग आगाज हुआ। चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं पर जादूगर करन सिंह का जादू सिर चढ़कर बोला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तकनीक की खूबियां भी देखने को मिलीं। तकनीकी उत्सव आविष्कार में देश भर के अलग-अलग संस्थानों से 100 से अधिक टेक्नोक्रेट शामिल हो रहे हैं।
आविष्कार में चलने वाली प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे ही शुरू हो गईं थी। हालांकि, कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ शाम पांच बजे संस्थान के एमपी बिरला हाल में कार्यवाहक निदेशक प्रो. एसके दुग्गल ने किया। हाल में नोटॉक्स कार्यक्रम में खोजी पत्रकार जे. गोपीकृष्णन ने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने टेक्नोक्रेट्स को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं करन सिंह ने अपने जादू से मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित दूसरे संस्थान से आए प्रतिभागियों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


दिनभर चलीं प्रतियोगिताएं
आविष्कार के दौरान छात्रों की ओर से रसायन और निर्माण प्रतियोगिता के तहत क्विज-ओ-सिटी व टेर्राक्विज का आयोजन किया गया। साथ ही चाणक्य नीति, क्रीडोमेनिया, गुगली क्रिकेट आदि भी हुए। छात्र-छात्राओं ने जमकर मनोरंजन किया। संस्थान की ओर से हुई प्रतियोगिताओं में छात्रों ने आगे बढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान छात्र क्रियाकलाप केंद्र के अध्यक्ष प्रो. राजेश गुप्ता, संयोजक डॉ. वेंकटेश्वर राव कोमा, समन्वयक डॉ. वीपी सिंह, डॉ. शशांक श्रीवास्तव, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. डीके शुक्ला तथा छात्र-छात्राओं की आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


देश भर के संस्थानों से आए 100 से अधिक प्रतिभागी
आविष्कार में शामिल होने देश के दूसरे संस्थानों के 100 से अधिक छात्रों में भी गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। आविष्कार में अटल बिहारी वाजपेयी आईआईआईटीएम ग्वालियर, संत लोगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पंजाब, धीरूभाई अंबानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी गांधीनगर के साथ कई संस्थानों की टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें