फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 309 बने महादानी, शतकवीर भी आए, युवा छाए

विज्ञापन
309 became great donors by donating blood, centurion also came, youth dominated - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
रक्तदान कर 309 बने महादानी, शतकवीर भी आए, युवा छाए
विज्ञापन

विश्व रक्तदान शिविर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रयागराज मंडल में रक्तदान कर 309 लोग महादानी बने। शिविरों में सौ बार से अधिक रक्तदान करने वाले शतकवीरों के साथ युवा, महिलाएं भी शामिल रहीं। एनसीसी कैडेट्स, डॉक्टरों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। महादानियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से जुड़कर प्रयागराज मंडल में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कोविड टीकाकरण केंद्र हॉल में 102, इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन ब्लड बैंक में 114, बेली अस्पताल ब्लड बैंक में 51, प्रतापगढ़ में 33 तथा कौशाम्बी में 9 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने रक्तदान को महान पुण्य कार्य बताते हुए इस मुहिम को जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर 1 यूपी मेडिकल कंपनी एनसीसी के मेजर ऋषिकेश शाह और एनसीसी बटालियन के डिप्टी कमांडर कर्नल सुनीर खत्री मौजूद रहे। कर्नल सुनीर पहले रक्तदाता भी बने। बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स रक्तदान करने आए। इनमें 12 युवतियों ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर संयोजन विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. रवि रानी मिश्रा, ह्यूमनिटी इंडिया ट्रस्ट के डॉ. सूर्यभान कुशवाह, पूनम मौर्या, डॉ. अंशु मौर्या आदि मौजूद रहे। रक्तदान के लिए 200 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 102 ही रक्तदान करने के योग्य पाए गए।
इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन (एएनएचए) ब्लड बैंक में 197 लोगों ने पंजीकरण कराया। सुबह आठ से रात आठ बजे तक आयोजित शिविर में 114 लोगों ने रक्तदान किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर किया। अध्यक्षता एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर रोटरी, इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के स्थायी सदस्य अमित बनर्जी ने 86 वीं बार के साथ कर्नल मेहंदी नकवी ने 124 वीं बार रक्तदान किया।
शिविर में सीआईएसफ के जवानों, डेंटल एसोसिएशन के डॉ. आशुतोष चौधरी के साथ अन्य चिकित्सकों ने रक्तदान किया। इस मौके पर एएनएचए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा, स्थानीय अध्यक्ष डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ, पीयूष दीक्षित, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. उमा जायसवाल, डॉ. प्रेरणा धवन, डॉ. चेतन कपूर, डॉ. एनएन गोपाल, डॉ. भगवत पांडेय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापारी नेता लालू मित्तल, श्वेता मित्तल, रोटरी, लायंस, इनर व्हील नार्थ के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली ब्लड बैंक में अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह ने शिविर का उद्घाटन ही नहीं रक्तदान भी किया। उन्होंने कहाकि पीड़ितों की सेवा का यह सही माध्यम है। इस मौके पर ब्लू क्रॉस ऑर्गनाइजेशन के राजीव मिश्रा ने 86 वीं बार रक्तदान किया। शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों में एलनगंज की ज्योति के साथ अन्य महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
सीएमएस डॉ. किरन मलिक, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. उत्तम सिंह ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर इसका महत्व बताया। शिविर में ब्लड बैंक अजय मिश्रा, लवलेश शुक्ला, हरिवंश मौर्या, आलोक, अभिनव, अनुराग जायसवाल, विभा मिश्रा, सीता देवी आदि शामिल रहीं।
शतकवीर रक्तदाता बनाएगा ब्लू क्रॉस
प्रतियोगी छात्र राजीव मिश्रा पढ़ाई के दौरान ही रक्तदान की प्रेरणा मिली। वह ब्लू क्रास संगठन के सदस्यों को शतकवीर रक्तदाता बनाना चाहते हैं। खुद 86 बार रक्तदान कर चुके राजीव की रक्तदान प्रेरणा टीम में ज्ञान प्रकाश ओझा, जय सिंह यादव, डॉ. राहुल द्विवेदी, संदीप द्विवेदी के साथ कई महिला स्वयंसेवा कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक कर रही हैं।
एक बरस का हुआ एएनएचए ब्लड बैंक
विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन (एएनएचए) ब्लड बैंक ने पहला स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. पीयूष दीक्षित ने कहा कि हम सेवा कार्य से जुड़े है, इसलिए जरूरतमंदों की रक्त देकर जान बचाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कई ऐसे लोग भी आए जिन्हें बिना खून दिए एक नहीं कई यूनिट ब्लड दिया गया, जिससे लोगों की जान बची। प्रभारी डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. चेतन कपूर समेत 30 संस्थापक सदस्यों ने कहा कि एएनएचए ब्लड बैंक में 20 मिनट में औपचारिकताएं पूरी कर गंभीर मरीजों के तीमारदारों को रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें