अब विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों और निर्माण के ध्वस्तीकरण का कार्य होना है। इसके लिए पीडीए की तरफ से कुल 27 भवनों को तोड़ने का आदेश जारी हुआ है। जल्द ही इन पर पीडीए का बुलडाेजर चलेगा।
भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों और निर्माण के ध्वस्तीकरण का कार्य होना है। इसके लिए पीडीए की तरफ से कुल 27 भवनों को तोड़ने का आदेश जारी हुआ है। जल्द ही इन पर पीडीए का बुलडाेजर चलेगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवंटित फ्लैट की चाबी सौंपने आए मुख्यमंत्री ने आश्रम के विस्तारीकरण की चर्चा करते हुए इसके कार्य में तेजी लाने की बात कही थी। इसी को लेकर प्राधिकरण की तरफ से विस्तारीकरण की जद में आने वाले 33 लोगों को नोटिस जारी किया गया था।