फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला ने नए यमुना पुल से लगाई छलांग, एसडीआरएफ की टीम ने बचाया

Mon, 25 Sep 2023 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव निवासी संतरा देवी पत्नी लाल बहादुर ने सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर से पुल पर इधर उधर घूम रही थी। इसके बाद एकाएक उसने नदी में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी संख्या में राहगीज जुट गए।
विज्ञापन
न्यू यमुना ब्रिज, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए यमुना ब्रिज से सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक महिला ने छलांग लगा दी। इससे पुल से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर डूब रही महिला को बचा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ करने के बाद परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में पहुंचे बेटे और भाई को पुलिस ने महिला को सुपुर्द कर दिया।

 

करछना थाना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव निवासी संतरा देवी पत्नी लाल बहादुर ने सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी देर से पुल पर इधर उधर घूम रही थी। इसके बाद एकाएक उसने नदी में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी संख्या में राहगीज जुट गए।

 

सूचना पाकर घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल महिला को बाहर निकाला। पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी होते ही महिला का बेटा और भाई भी पहुंच गए। महिला के बेटे ने बताया कि मां की मानसिक हालत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही है। उसका उपचार चल रहा है। आज वह सुबह भटक कर प्रयागराज पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें