फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ प्री में 260 अभ्यर्थी सफल घोषित, यूपीपीएससी ने जारी किया परिणाम

Mon, 11 May 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रिजल्ट
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को सहायक अभियोजन अधिकारी-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि लॉकडाउन के कारण 16 मई को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा पहले ही स्थगित की चुकी है।

विज्ञापन


एपीओ प्रारंभिक परीक्षा इस साल 16 फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ के 95 केंद्रों में आयोजित की गई थी। एपीओ के 17 पदों पर हुई भर्ती के लिए 45311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 18782 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। सोमवार को आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया, जिसमें मुख्य परीक्षा के 260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आयेाग की वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। परीक्षा में शमिल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/उत्तरकुंजी, श्रेणीवार कटऑफ अंक परीक्षा का अंतिम परिणाम आने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही इस पर कोई विचार किया जाएगा। फिलहाल प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

एपीओ मुख्य परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 16 मई को प्रस्तावित थी लेकिन लॉकडाउन के कारण आयोग को यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ गई। मुख्य परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। आयोग के सचिव के अनुसार मुख्य परीक्षा से संबंधित सूचना अलग से विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें