फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी दीपक सिंह गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से जख्मी

Wed, 06 Apr 2022 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते दिनों करछना इलाके में बदमाशों ने मंगला प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में कई शातिर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा करछना थाने में पंजीकृत किया गया था। नामजद समेत कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी यमुनापार और करछना पुलिस ने संविदाकर्मी मंगला पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह उर्फ राहुल को मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक दीपक ने गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। प्रतापगढ़ के रहने वाले शातिर अपराधी दीपक फतेहगढ़ जेल में बंद राजा पांडेय का साथी है। 

विज्ञापन



करछना में 16 मार्च को बीआरसी कौंधियारा के संविदाकर्मी मंगला प्रसाद पांडेय की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को जेल भेज दिया था। फतेहगढ़ जेल में बंद राजा पांडेय ने साजिश रचते हुए मंगला की हत्या कराई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी दीपक सिंह उर्फ राहुल और उसके चार साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे।

Trending Videos

सूचना मिलने पर पुलिस ने घेर लिया गांव
बुधवार की रात दीपक के खाई गांव में होने की सूचना पर एसओजी यमुनापार और करछना पुलिस ने गांव में घेरेबंदी की। पुलिस के मुताबिक  दीपक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दीपक के पैर में गोली लग गई। सूचना मिलते ही एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए।


एसपी यमुनापार के मुताबिक जिस गिरोह ने मंगला की हत्या की थी, दीपक सिंह उसका सरगना है। घटना के बाद से ही उसकी खोजबीन की जा रही थी। फतेहगढ़ जेल में बंद राजा पांडेय ने दीपक सिंह के द्वारा ही पूरी साजिश रची थी। दीपक के पास से तमंचा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

लालगंज का रहने वाला है दीपक, पांच मुकदमे हैं दर्ज 
मुठभेड़ में घायल अपराधी दीपक सिंह प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ प्रतापगढ़ में चार और प्रयागराज में एक मुकदमा दर्ज है। दीपक जरायम की दुनिया में आने के बाद राजा पांडेय के संपर्क में आया और उसके खिलाफ वसूली और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने लगा। राजा पांडेय ने मंगला की हत्या का पूरा ठेका दीपक को दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें