कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड- सी और डी परीक्षा-2020 में स्किल टेस्ट का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। स्किल टेस्ट में कुल 209 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इन अभ्यर्भियों के शैक्षिक और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन 29 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच होगा।
केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में स्टोनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 842 पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर स्टोनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा 2020 के माध्यम से आवेदन मांगा गया था। लिखित परीक्षा में ग्रेड सी के लिए 3608 और ग्रेड डी के लिए 13445 अभ्यर्थी सफल हुए थे।
इन अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट 20 से 21 जून 2022 के बीच संपन्न हुआ। कराया गया था। स्किल टेस्ट का परिणाम अब एसएससी ने घोषित कर दिया है। इसमें ग्रेड सी के लिए 227 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि ग्रेड डी में 1982 सफल हुए हैं। 28 सितंबर को सभी अभ्यर्थियों का प्राप्तांक और कट आफ जारी किया जाएगा।
आईसीटी तकनीक पर वक्ताओं ने रखे विचार
एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में पुरा छात्र परिषद की ओर से आयोजित दो दिनी कार्यशाला में आईसीटी तकनीक के प्रभावशाली प्रयोग पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। छात्रा पूनम गुप्ता ने हैंड्स ऑन एक्टिविटी के माध्यम से सभी छात्राओं को प्रभावशाली पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन का प्रयोग करके विस्तार से दिखाया। इस कार्यशाला में सौ छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रॉक्टर डॉ. विनीता मिश्रा और डॉ. ज्योति बैजल, डॉ. रुचि मालवीय, डॉ. शबनम आदि मौजूद रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिमरन व दिव्या ने मारी बाजी
चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी) डिग्री कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ तथा आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में ‘क्या महिलाओं को गर्भपात का अधिकार मिलना चाहिए’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संकायों से कुल 31 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. संगीता, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव तथा डॉ. अर्चना पांडे उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में सिमरन मिश्रा तथा दिव्या त्रिपाठी को संयुक्त रूप से प्रथम, आदर्श पांडे को द्वितीय, आशुतोष मिश्र को तृतीय स्थान हासिल हुआ है।