जिले के 22 उच्च प्राथमिक एवं 12 हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इन विद्यालयों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनवे शंकरगढ़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संसारपुर कोरांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिघिया मांडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरांव मेजा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दांदूपुर चाका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौत फूलपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहब्बतगंज चाका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवरपट्टी उरुवा और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसा उरुवा को राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की सिफारिश की गई है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदास होलागढ़, उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरारी हंडिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनैया करछना, उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरा एवं मुबारकपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िहार प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जनका, उच्च प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय करेंहदा कौड़िहार द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसहरा कोरांव,उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मनही कौंधियारा,उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरी मांडा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कपसा एवं हरभानपुर फूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमशेदपुर सैदाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय बघला एवं डेरा शंकरगढ़, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुआसरा एवं शिवगढ़ सोरांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय समोगर चाका को हाईस्कूल बनाने की संस्तुति की गई है।