फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 2029 अभ्यर्थी सफल, यूपीपीएससी ने जारी किया परिणाम

Thu, 19 Sep 2024 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 10 अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था और 18 अगस्त 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 40923 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 23866 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार देर रात सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया। आयोग ने 2029 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया है।

विज्ञापन


राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 10 अप्रैल को विज्ञापन जारी किया था और 18 अगस्त 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 40923 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 23866 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन आदि के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के कटऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग परीक्षा 64.87 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 बुधवार को लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई। इसमें 64.87 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी के 62 पदों पर भर्ती के लिए 4768 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, जिनमें से 3093 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें