ये सभी अधिकारी एक जगह तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे। इस वजह से यह कार्यवाही की गई है। अपर बेसिक शिक्षा निदेशक संजय यादव ने संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित किए गए खंड शिक्षा अधिकारियों को बिना देर किए कार्यभार मुक्त कर दिया जाए, ताकि वे नई जगह कार्यभार ग्रहण कर सकें।
निर्देश दिया गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी बिना किसी देरी के नवीन तैनाती जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लें। इस दौरान किसी का भी अवकाश के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि प्रयागराज जनपद से केवल एक खंड शिक्षा अधिकारी का तबादला किया गया है, जबकि जनपद में दो नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है।