इफको अधिकारी के घर हुई चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। मामले के तह तक पहुंचकर चोरी की वारदात का खुलासा कराया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, एसीपी फूलपुर।
साल भर पहले भी इफको के महाप्रबंधक के घर हुई थी 20 लाख की चोरी
इफको कॉलोनी में 13 महीने के अंदर बड़ी चोरी की यह चौथी वारदात है। पुलिस आज तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। गोदावरी सेक्टर में रहने वाले महाप्रबंधक संजय वैश्य के घर 26 नवंबर 2022 की रात उस समय बदमाशों ने घर खंगाला, जब उनका परिवार बेटी की शादी में प्रयागराज शहर में था। करीब 20 लाख का माल उठा ले गए थे। इसी रात बदमाशों ने गोदावरी सेक्टर में ही ही रहने वाले इफको कर्मचारी नवीन कुशवाहा और प्रवीण सोनकर के भी आवास का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के आभूषण बदमाश उठा ले गए थे।