फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग पर कार्रवाई को सरकार तैयार
विज्ञापन

0 कॉपियां नष्ट किए जाने के मामले में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दिए संकेत
0 कहा- सीबीआई जांच होगी या कार्रवाई, इस पर मुख्यमंत्री जल्द करेंगे फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस-2014 परीक्षा समेत पूर्व में हुई अन्य भर्ती परीक्षाओं की कॉपियां नष्ट किए जाने के मामले को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार अब लोक सेवा आयोग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यह संकेत शनिवार को इलाहाबाद आए डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिए। आयोग के खिलाफ पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर भर्तियों से संबंधित दस्तावेज सरकार पहले ही आयोग से तलब कर चुकी है।
डिप्टी सीएम शनिवार को यहां राज्य विश्वविद्यालय के पहले स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए थे। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने पीसीएस एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की कॉपियां नष्ट कर घपले के सुबूत मिटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि जहां भी कोई असंवैधानिक काम हुआ है, सरकार वहां कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, आयोग की ओर से की गई भर्तियों में हुए घपले की सीबीआई जांच कराए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बोले कि सरकार इस पर विचार कर रही है। सीबीआई जांच होनी है या कोई अन्य कार्रवाई, जल्द ही मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल की भी घटना पर नजर
इलाहाबाद। पीसीएस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को नष्ट किए जाने की घटना पर राज्यपाल की भी नजर आए। डिप्टी सीएम के साथ इलाहाबाद आए राज्यपाल राम राईक ने इस मामले में कहा कि क्या कार्रवाई हो रही है, यह अधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि ही बेहतर बता सकते हैं, लेकिन घटना गंभीर है। इस पर उनकी भी पूरी नजर है। आगे जो होगा, उस पर भी वह नजर बनाए रहेंगे। योगी सरकार के कार्यकाल पर बोले कि सरकार अच्छा काम कर रही है। कौशाम्बी में किसान की आत्महत्या और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मसले पर कहा कि दो दिन पहले सपा के एमएलसी और नेता विरोधी दल एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मिलने आए थे। उन्होंने ज्ञापन भी दिया, जिसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सीएम के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें