फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएचएस में केशरीनाथ तो ज्वाला देवी में केशव और सिद्धार्थ नाथ करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएचएस में केशरीनाथ, ज्वाला देवी में केशव और सिद्धार्थ करेंगे मतदान
विज्ञापन

ठाकुरदीन हाता में वोट डालेंगे उड्डयन मंत्री नंदी और मेयर अभिलाषा
प्रयागराज। रविवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हाईस्कूल में अपना मतदान करेंगे। राज्यपाल सुबह दस बजे यहां मतदान के लिए आएंगे। इसके अलावा सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर आएंगे। दोनों ही मंत्री सुबह आठ बजे यहां मतदान के लिए आएंगे।
विज्ञापन

सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं उनकी पत्नी और प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी सुबह आठ बजे बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन का हाता में आकर मतदान करेंगे। पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर सुबह नौ बजे प्रयाग महिला विद्यापीठ, फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल बारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेंगी। इसी तरह शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर में शाम 5.30 मतदान के लिए पहुंचेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ की मतदाता है और पांचवें चरण में उन्होंने वहां मतदान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें