फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

मायके वालों की शिकायत पर ससुरालीजनों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा/ शमशेरगंज। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी साक्षी (28) पुत्री अमित पांडेय का विवाह दो वर्ष पहले जेठवारा थाना क्षेत्र छत्रधारी दुल्हेपुर निवासी शिवशंकर तिवारी के साथ हुआ था। शादी के बाद गुरुवार की रात साक्षी की लाश कमरे के भीतर साड़ी के सहारे फांसी पर लटकती मिली। जिसे देख घरवालों ने शोर मचाया। लोगों ने उसकी दशा देखी तो दंग रह गए। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर मायके से लोग पहुंच गए। पति शिवशंकर तिवारी रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। मायके से मृतका की मां शशि पहुंची और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुरालीजन उसे चार लाख रुपये व चार पहिया वाहन के लिए सताया करते थे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर ससुर सूर्यनारायण, सास शकुंतला, देवर रामू व श्यामू, ननद पुष्पा, शोभा, गुड्डी, संजू, बीटान समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें