फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के लिए इलाहाबाद से जाएंगे सैकड़ां भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

00000000000000000

मोदी की रैली के लिए इलाहाबाद से जाएंगे सैकड़ों भाजपाई
0 मिर्जापुर में रविवार को है पीएम की रैली, सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण
0 सिंचाई परियोजना का इलाहाबाद के यमुनापार इलाके को भी मिलेगा सीधा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मिर्जापुर में 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मिर्जापुर में रविवार को होने वाली पीएम की रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि इस रैली में इलाहाबाद से 20 हजार कार्यकर्ता पीएम का भाषण सुनने जाएंगे।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि पीएम वहां एक सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसका सर्वाधिक लाभ इलाहाबाद के यमुनापार इलाके को मिलेगा। कहा कि इस योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन बाद में यूपीए वन और यूपीए टू के कार्यकाल के दौरान इस योजना पर ध्यान नहीं दिया गया। पीएम बनते ही नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत दोबारा कार्य शुरू करवाया। अब यह योजना पूर्ण हो गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, जमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, अशोक चौधरी, अनिल मिश्र, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में इलाहाबाद से मिर्जापुर के लिए 200 वाहनों का काफिला लेकर जाने को निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें