इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब तक 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 54 हजार के पार हो गई है। सबसे अधिक आवेदन स्नातक में प्रवेश के लिए आए हैं।
अब तक कुल 54277 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और इनमें से 16024 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्नातक में प्रवेश के लिए 31066 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन और 11124 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्रवेश के लिए 1155 रजिस्ट्रेशन एवं 136 आवेदन, एलएलबी, बीएलएलबी के लिए 7323 रजिस्ट्रेशन एवं 1913 आवेदन, क्रेट के लिए 2732 रजिस्ट्रेशन एवं 576 आवेदन और परास्नातक में प्रवेश के लिए 12901 रजिस्ट्रेशन एवं 2275 आवेदन हुए हैं।