फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनोद उपाध्याय बने ऑडिट एंड एकाउंट्स ऑफिसर्स एसोसिएशन केअध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनोद उपाध्याय बने ऑडिट एंड एकाउंट्स ऑफिसर्स एसोसिएशन केअध्यक्ष
विज्ञापन

0 एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ चुनाव
नोट...फोटो है
प्रयागराज। ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद उपाध्याय को बनाया गया है। एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से एजी ऑफिस में तैनात बिनोद उपाध्याय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

दरअसल निवर्तमान अध्यक्ष विनोद दुबे पिछले माह ही सेवा निवृत्त हुए थे। इस दौरान कार्यालय महालेखाकार नागपुर के हरीश कंडोले को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सरकार द्वारा ग्रुप ए दिए जाने एवं कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया। भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक से निवेदन किया गया कि भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी/वरिष्ठ लेखाधिकारी कैडर के लिए शीघ्र पदोन्नति नीति का निर्धारण किया जाएगा। बैठक में बिनोद उपाध्याय के निर्वाचित होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष विनोद दुबे को भावभीनी विदाई गाजे बाजे के साथ दी गई। इस अवसर पर देव मणि मिश्र, राम कृपाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, कुशल वाल्मीकि, मुश्ताक अहमद, वाईपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें