फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी एक्सप्रेस में एसी कोच में कम कूलिंग होने पर भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी एक्सप्रेस के एसी कोच में कम कूलिंग होने पर भड़के यात्री
विज्ञापन

0 पहले प्रयाग और उसके बाद इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों ने किया शोरशराबा
प्रयागराज। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली काशी एक्सप्रेस के एसी टू एवं एसी थ्री कोच में कम कूलिंग होने पर शुक्रवार को यात्रियों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। यात्रियों के शोर शराबे को देखते हुए बाद में इलाहाबाद जंक्शन पर दोनों कोच की बैटरी चार्ज की गई। इसके बाद ही ट्रेन जंक्शन से प्रस्थान कर सकी।
विज्ञापन

काशी एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम 4.15 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंची। वहां पहुंचते ही ट्रेन के एसी टू एवं एसी थ्री कोच में बैठे यात्री बाहर निकल आए। यात्रियों ने वहां कोच में कूलिंग न होने की शिकायत की। यात्रियों के शोर शराबे को देखते हुए वहां उनसे कहा गया कि जंक्शन पर कूलिंग ठीक कर दी जाएगी। इस आपाधापी में ट्रेन वहां तकरीबन घंटे भर खड़ी रही। जंक्शन पर भी इसकी खबर कर दी गई। शाम छह बजे काशी जंक्शन पहुंची तो यहां यात्रियों ने एक बार फिर से शोर शराबा शुरू कर दिया। उनके शोर शराबे को देखते हुए मैकेनिक मौके पर पहुंचे और दोनों कोच की बैटरी चार्ज की गई। इसके बाद ही काशी एक्सप्रेस जंक्शन से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें