एटीएम कार्ड खोया, 88 हजार गायब
युवती के खाते से 20 हजार उड़ाए
इलाहाबाद। धूमनगंज के नीम सराय इलाके के रहने वाले रिटायर्ड वायु सेनाकर्मी के नाती जुलाई में एटीएम कार्ड खो गया। जालसाजों ने उसके खाते लगभग 80800 हजार रुपये उड़ा दिए। दूसरी ओर अल्लापुर में रहने वाली एक युवती के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए।
वायुसेना के रिटायर्ड कर्मचारी एनबी हुसैन नीम सराय स्थित एडीए कालोनी में अपने नाती मो. अली अरसलाम के साथ रहते हैं। अरसलाम का एटीएम कार्ड जुलाई महीने में गिर गया था। उसने सितंबर में जब दूसरा एटीएम कार्ड इशू कराया तो पता चला कि उनके एटीएम से जालसाजों ने 80800 रुपये निकाल लिए थे। तीन नवंबर को एनबी हुसैन ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अल्लापुर की रहने वाली प्रियंका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके खाते से किसी ने 20 हजार रुपये उड़ा दिए। जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।