फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्ध कुंभ से पहले तैयार होगी मोती पार्क में भूमिगत पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्ध कुंभ से पहले तैयार होगी मोती पार्क में भूमिगत पार्किंग
विज्ञापन

- मेले की प्रमुख सड़कों के साथ बनाए जाएंगे संपर्क मार्ग
- व्यावसायिक टैक्स के मामले में राहत देने के दिए संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
स्टांप और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उनकी पत्नी निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का अनुरोध किया। मंत्री को बताया गया कि मोती पार्क में भूमिगत पार्किंग का प्रस्ताव लटका है। लोग परेशान हैं, हर समय जाम लगा रहता है। मंत्री ने इस मसले पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अर्द्ध कुं भ के पहले मोती पार्क में भूमिगत पार्किंग तैयार कर ली जाएगी। इसे स्मार्ट सिटी योजना का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने व्यावसायिक टैक्स के लंबित मामले को जल्द हल करने का संकेत दिया। इससे करीब 25 हजार भवन स्वामियों को राहत मिलेगी।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने निवर्तमान महापौर अभिलाषा के उस सुझाव को भी सराहा, जिसमें उन्होंने प्रमुख सड़कों के साथ संपर्क मार्गों को भी दुरुस्त कराने की बात कही। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एडीए के अफसरों को निर्देश दिए कि बम्हरौली से त्रिवेणी रोड तक स्टेशन, विवेकानंद मार्ग, लीडर रोड, कीडगंज, दारागंज, सोहबतियाबाग, फाफामऊ और नैनी इलाके में संपर्क मार्गों को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि इन स्थानों के संपर्क मार्गों के बनाने से मेले के दौरान भीड़ बढ़ने से रूट डायवर्जन की स्थिति में श्रद्धालुओं और शहरियों को सुविधा होगी। मंत्री ने जलकल विभाग के जीएम के अचानक छुट्टी पर जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और जल्द कार्रवाई की बात कही। उन्होंने शहर के हर घर में पानी और सीवर के कनेक्शन देने का निर्देश दिया और अगली बैठक में आंकड़ों और प्रगति आख्या के साथ आने के लिए कार्यवाहक महाप्रबंधक अनिल कुमार स्वामी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंडिंग जोन निर्धारण एक महीने में करने का निर्देश
निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से पटरी के दुकानदारों की परेशानी से अवगत कराया। मंत्री को बताया कि गरीबों की रोजी रोटी पर संकट है, लेकिन वेंडिंग जोन का निर्धारण नहीं किया जा सका है। वेंडिंग जोन का निर्धारण हो जाने से शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और व्यावसायिक गतिविधियां भी बढे़ंगी। मंत्री सुरेश खन्ना ने इस बारे में नगर आयुक्त से पूछा तो उन्होंने कहा कि दिसंबर तक इस काम को पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सर्वे हो चुका है तो एक महीने के भीतर वेंडिंग जोन का निर्धारण कर अवगत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें