फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के119 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में शिक्षक भर्ती को निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 119 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ और सीएमपी डिग्री कॉलेज में 17 पदों पर भर्ती होनी है। इन दोनों कॉलेजों में तीन-तीन विषयों में भर्ती होनी है।

विज्ञापन


एडीसी और सीएमपी डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, जबकि सीएमपी डिग्री कॉलेज में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अधूरी है और वहां तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन होना है। इविवि में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही आ गया था और इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं अन्य संघटक कॉलेजों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। एडीसी में शिक्षक भर्ती के लिए 15 दिनों के भीतर विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है।

एडीसी में पूर्व में असिस्टेंट प्रोफेसर के 117 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस बीच दो शिक्षक भी रिटायर हो गए, सो अब 119 पदों पर भर्ती होनी है। 200 प्वाइंट आरक्षण रोस्टर लागू होने के कारण अब कॉलेज को यूनिट मानकर शिक्षक भर्ती होगी। ऐसे में भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती में 10 फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण व्यवस्था भी लागू की जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह आरक्षण का निर्धारण किया जा रहा है। प्रयास है कि 15 दिनों के भीतर विज्ञापन जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन


उधर, राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में भी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। वहां असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें राजनीति विज्ञान में तीन, हिंदी मेंचार और एजूकेशन विषय में दो पद हैं। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में ज्यादातर विषयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन हिंदी, संगीत और प्राचीन इतिहास विषय में शिक्षक भर्ती नहीं हो सकी थी, सो अब इन विषयों में भी भर्ती होगी। इनमें हिंदी में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ, संगीत में तीन एवं प्राचीन इतिहास में छह पद शामिल हैं। नया रोस्टर लागू होने के कारण अब विभागवार नहीं, बल्कि तीनों विषयों को मिलकर कॉलेज को यूनिट मानते हुए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें