फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : एमएनएनआईटी में शिक्षकों के 112 पदों पर होगी भर्ती, संस्थान ने जारी किया विज्ञापन

Thu, 24 Jul 2025 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शिक्षकों के 112 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : X @MNNITALLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शिक्षकों के 112 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी। अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। भर्ती प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और कांट्रेक्ट आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2 के पद पर होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की हार्ड काॅपी जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर है। शार्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची 15 से 25 अक्तूबर के बीच संस्थान की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। विज्ञापन के अनुसार, पांच से 25 नवंबर तक साक्षात्कार होंगे। प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें अनारक्षित श्रेणी के छह, ओबीसी के 10, ईडब्ल्यूएस के दो, एससी का एक व एसटी के तीन पद हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 33 पदों में से अनारक्षित श्रेणी के 15, ओबीसी के छह, ईडब्ल्यूएस तीन, एससी के पांच व एसटी श्रेणी के चार पद हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 के 27 पदों में से आठ अनारक्षित, छह ओबीसी, दो ईडब्ल्यूएस, तीन एससी व आठ एसटी श्रेणी के हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-2, संविदा) के 30 पदों में से 18 अनारक्षित, पांच ओबीसी, दो ईडब्ल्यूएस व पांच पद एसटी श्रेणी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें