फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड अगले हफ्ते खोलेगा भर्तियों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते भर्तियों का पिटारा खोलेगा चयन बोर्ड
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पहली बैठक 23 अप्रैल को प्रस्तावित
नए अध्यक्ष और सात सदस्यों के काम संभालने के बाद से हो रहा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अगले हफ्ते भर्तियों का पिटारा खोलने जा रहा है। चयन बोर्ड की पहली बैठक 23 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चयन बोर्ड को नया अध्यक्ष और सात सदस्य मिलने के बाद से बैकालॉग से जुड़े अभ्यर्थियों में इस बैठक का बेसब्री से इंतजार है। नई टीम के सामने असल चुनौती लंबित और नई चयन प्रक्रियाओं को गति देने की है। चयन बोर्ड में प्रशिक्षित शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रवक्ता पद के लंबित मामलों का अंबार लगा है।
कार्यभार संभालने के बाद से नए अध्यक्ष वीरेश कुमार सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों संग कई बैठकें कर चुके हैं। चयन बोर्ड की पहली बैठक को ध्यान में रखकर बैकलॉग और नई भर्तियों की कुंडली तैयार हो रही है। इसी आधार पर कैलेंडर भी जारी होना है। अध्यक्ष चाहते हैं कि लंबित मामलों में से पहले उनको पार लगाया जाए जिसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। इसके बाद ही न्यायालय से जुड़े प्रकरणों में हाथ डालने की योजना है। उप सचिव नवल किशोर का कहना है कि चयन बोर्ड की पहली बैठक अगले हफ्ते में करा ली जाएगी। इसके लिए 23 अप्रैल की तिथि प्रस्तावित की गई है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट...
लंबित मामलाें की भरमार
इलाहाबाद। चयन बोर्ड में वर्ष 2011 से लेकर 2016 तक के 12720 प्रकरण लंबित पड़े हैं। इन पदाें के लिए साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा प्रक्रिया पूरी न होने से बैकलॉग का दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही इन्हीं पदों के लिए अधियाचन और समायोजन के सैकड़ों मामले भी ठंडे बस्ते में हैं। लंबित मामलों में प्रधानाचार्य के 955 पदों के लिए उच्च न्यायालय का स्थगनादेश है। इसमें कानपुर मंडल को छोड़कर शेष सभी मंडलों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है। इन पदों के लिए 27 जून 2011 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। इसी प्रकार 31 दिसंबर 2013 को विज्ञापित प्रधानाचार्य के 599 पदों के लिए साक्षात्कार होना है। वहीं प्रशिक्षित स्नातक के 1479 पदों के लिए 19 नवंबर 2011 को जारी हुए विज्ञापन के क्रम में हिंदी, संस्कृत एवं विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम तो जारी है लेकिन अभी 11 विषयों का परिणाम घोषित होना है। इसी तिथि पर जारी प्रवक्ता के 393 पदों के लिए मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, नागरिक शास्त्र, हिंदी, वाणिज्य एवं इतिहास विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी है और शेष 15 विषयों का परिणाम घोषित होना है। जबकि वहीं 5 जून 2016 को विज्ञापित प्रशिक्षित स्नातक के 7950 तथा प्रवक्ता के 1344 पदों के लिए लिखित परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

इनसेट...
अधियाचनों व समायोजन की स्थिति
इलाहाबाद। 30 जुलाई 2016 के बाद प्राप्त अधियाचन में प्रधानाचार्य के 905, प्रवक्ता के 363 तथा प्रशिक्षित स्नातक के 2533 पदों का मामला लंबे समय से अधर में है। इसी प्रकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रवक्ता के 221 तथा प्रशिक्षित स्नातक के 416 पद अर्थात कुल 637 पदों पर समायोजन होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें