फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बालगृह के 11 बच्चे लखनऊ और वाराणसी आश्रय गृह में शिफ्ट, इन कारणों से लिया गया फैसला

Fri, 08 Mar 2024 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजरूपपुर में 60 फीट रोड पर स्थित बालगृह के 11 बच्चों को विभिन्न कारणों से वारणसी और लखनऊ के आश्रय गृह में शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
बाल सुधार गृह, राजरूपपुर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय बाल आश्रय गृह 60 फीट रोड राजरूपपुर के 11 बच्चों को वाराणसी और लखनऊ के आश्रय गृहों में शिफ्ट किया गया है। शेष बच्चे प्रयागराज के बाल आश्रय  गृह में ही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि प्रयागराज के बाल गृह में आवासित पांच ऐसे बच्चे थे जो मानसिक रूप से कुछ कमजोर थे। उनके उचित उपचार और देखभाल के लिए उन्हें लखनऊ बालगृह में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन



इसी तरह यहां पर रह रहे छह अन्य बच्चे जो निर्धारित उम्र सीमा को पार कर गए थे उन्हें वाराणसी के किशोर आश्रय गृह में शिफ्ट किया गया है। यह व्यवस्था बच्चों के उचित देखभाल और उपचार के लिए किया गया है। प्रयागराज का बालगृह पहले की ही तरह संचालित हो रहा है। यहां के बालगृह को बंद करने की खबरों को उन्हें अफवाह बताया है।

विज्ञापन

प्रयागराज के बालगृह में बंद थे अतीक के बच्चे

माफिया अतीक अहमद के दो बेटे अहजम और अबान प्रयागराज के बालगृह में 221 दिन बंद थे। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनके एक रिश्तेदार को सुपुर्द किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें