फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में 11 अपर न्यायाधीशों को दिलाई गई शपथ

Wed, 16 Nov 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को 11 अपर न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण  मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में कराया गया। राज्यपाल रामनाईक ने जजों को पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले सहित लगभग सभी न्यायमूर्तिगण इस मौके पर उपस्थित थे। नवनियुक्त न्यायाधीशों में तीन न्यायमूर्ति बार से तथा आठ सर्विसेज से हैं। इसके बाद हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर 88 पहुंच गई है। जबकि स्वीकृत 160 पदों के सापेक्ष 72 पद अभी भी रिक्त हैं।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आम तौर पर अपर न्यायाधीशों को मुख्य न्यायमूर्ति ही शपथ दिलाते हैं मगर मंगलवार को संयोग से राज्यपाल रामनाईक भी शहर में थे। मुख्य न्यायाधीश के अनुरोध पर वह समारोह में उपस्थित हुए और जजों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति राजुल भार्गव, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा, न्यायमूर्ति दयाशंकर त्रिपाठी, न्यायमूर्ति शिवकुमार सिंह प्रथम, न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार द्वितीय, न्यायमूर्ति शैलेंद्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय हरकौली, न्यायमूर्ति कृष्ण प्रताप सिंह, न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित और न्यायमूर्ति सत्यनारायण अग्निहोत्री शामिल हैं। नवनियुक्त अपर न्यायमूर्तिगण ने मंगलवार को ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें