फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेटस एसोसिएशन की नवनिर्वाचति कार्यकारणी ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने लिया कार्यभार
विज्ञापन

इलाहाबाद। एडवोकेट्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसमें अध्यक्ष एडी सौंडर्स, उपाध्यक्ष देश रतन चौधरी, रुपेश कुमार श्रीवास्तव और सुशील कुमार मेहरोत्रा के अलावा महासचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, वित्त सचिव उदय प्रताप सिंह, पुस्तकालय सचिव वेद प्रकाश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अपूर्व हजेला, नीरज त्रिपाठी, प्रियंका मिड्ढा, सिद्धार्थ सिन्हा, अरिमर्दन सिंह, अजय कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार सिसौदिया आदि शामिल थे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पीके जैन और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



भाजपाई वकील मंत्री को सौपेंगे ज्ञापन
इलाहाबाद। सरकारी वकील बनाए जाने की मांग को लेकर भाजपा से जुड़े अधिवक्ता बुधवार को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राष्ट्रीय सहसंयोजक श्री प्रकाश से मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन सौंपेंगे। अधिवक्ताओं की एक सभा मंगलवार को लाइब्रेरी हॉल हाईकोर्ट में हुई जिसकी अध्यक्षता राजेश त्रिपाठी और उदय शंकर तिवारी ने की। बैठक में कहा गया कि तीन माह बीत जाने के बाद भी भाजपा के वकीलों को दिया गया वादा पूरा नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनको पुन: स्मरण ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें