फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी वेबसाइट बंद, आयकर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी वेबसाइट बंद, नहीं दाखिल हो सके रिटर्न
विज्ञापन

0 दोपहर दो बजे बंद हुई वेबसाइट, लिखा ‘वी आर कमिंग बैक’
0 सरकार ने 3बी से जीएसटीआर भरने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ाई

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जीएसटी वेबसाइट बंद होने के कारण शनिवार को व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी फॉर्म-3बी के जरिए रिटर्न दाखिल करने वालों को हुई। क्योंकि रिटर्न दाखिल कर टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है और अंतिम तिथि को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में सरकार ने रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 25 अगस्त तक बढ़ा दी।
दोपहर करीब दो बजे जीएसटी की वेबसाइट अचानक बंद हो गई। इस बीच ज्यादातर व्यापारी अपने सीए, अधिवक्ताओं के जरिए या स्वयं फॉर्म-3बी के जरिए ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने में व्यस्त थे। वेबसाइट बंद होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखकर आया कि ‘वी आर कमिंग बैक’। इस संदेश के बाद व्यापारी वेबसाइट शुरू होने का इंतजार करने लगे लेकिन रात आठ बजे तक वेबसाइट चालू नहीं। व्यापारियों की परेशानी यह था कि अंतिम तिथि को रविवार को होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ऑनलाइन रिटर्न दाखिल कर समय से आरटीजीएस के जरिए बैंक में टैक्स न जमा किया तो जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

वैसे क्रेट ने पूर्व में ही सरकार ने रिटर्न दाखिल करने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी सो वेबसाइट बंद होने के बाद शाम को सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया। व्यापारी नेता संतोष पनामा, क्रेट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। कहा कि इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

00
आयकर विभाग सीए के साथ मिलकर बढ़ाएगा करदाता
इलाहाबाद। करदाता बढ़ाने के मुद्दे पर शनिवार को आयकर विभाग एवं आयकर चार्टर्ड एसोसिएशन के बीच तुल्सयानी प्लाजा स्थित एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। इसमें संयुक्त आयकर आयुक्त टीडीएस, आयकर उपायुक्त सर्किल-1 केएन सोनकर, आयकर अधिकारी अनिल कुमार मालवीय ने करदाता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। कहा गया कि चार्टर्ड एकाउटेंट एवं आयकर अधिवक्ता विभाग एवं करदाता के मध्य एक कड़ी के रूप में होते हैं। उनका यह दायित्व बनता है कि आगे बढ़कर राष्ट्र हित एवं समाज हित में योगदान करें। यह तभी संभव है जब आम लोगों में यह धारणा पैदा होगी कि आयकर विभाग द्वारा वसूला जाने वाला कर समाज एवं राष्ट्र के योगदान में लगाया जाता है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कंचन लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष नितिन मेहरोत्रा, सचिव अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल समेत अन्य सीए मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें