फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDA : 10 प्रतिशत कम किए गए पीडीए के पुराने फ्लैटों के दाम, महंगे होने के कारण नहीं बिक रहे थे 256 फ्लैट

Fri, 27 Sep 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को पीडीए के अध्यक्ष व कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बोर्ड की 140वीं बैठक हुई। पीडीए सभागार में दोपहर 12 से शुरू हुई बैठक में महायोजना 2031 को लेकर चर्चा हुई। शासन से इस पर कई आपत्तियां लगाई गई थीं, चर्चा करके उनको दूर किया गया। महायोजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र का विस्तार किया गया।
विज्ञापन
पीडीए बोर्ड की बैठक में मौजूद कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे दामों के कारण कई वर्ष से नहीं बिक रहे प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के फ्लैटों की कीमत 10 प्रतिशत कम की गई है। इसके अलावा भू उपयोग में बदलाव, आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र के विस्तार समेत कई निर्णय पीडीए बोर्ड की बैठक में लिए गए है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीडीए के अध्यक्ष व कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बोर्ड की 140वीं बैठक हुई। पीडीए सभागार में दोपहर 12 से शुरू हुई बैठक में महायोजना 2031 को लेकर चर्चा हुई। शासन से इस पर कई आपत्तियां लगाई गई थीं, चर्चा करके उनको दूर किया गया। महायोजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र का विस्तार किया गया। शहर के चारों तरफ 200 गांव बढ़ गए हैं। महायोजना 2021 में पीडीए का क्षेत्र 309 वर्ग किलोमीटर तक है। अब इसमें 89 वर्ग किलोमीटर और बढ़ाया गया है।

पीडीए का विस्तार चारों तरफ कई किलोमीटर हो गया लेकिन जमीनों को आवासीय नहीं किया गया। शहर के विस्तार वाले क्षेत्र में लगातार आवासीय अनुमति देने की मांग की जा रही थी। इस बैठक में महायोजना के अंतर्गत आवासीय क्षेत्र भी 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अब तक आवासीय दायरा 36 प्रतिशत था, जो बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। ऐसे ही व्यावसायिक दायरा 2.04 प्रतिशत से बढ़कर 4.57 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए के 256 फ्लैट लंबे समय से बिक नहीं रहे हैं। यह फ्लैट कालिंदीपुरम और नैनी में हैं। आवंटन के लिए कई बार पीडीए ने आवेदन मांगे। पहले आओ, पहले पाओ के तहत बेचने की भी कोशिश की गई। लोगों ने दाम अधिक होने के कारण फ्लैट नहीं खरीदे। इसलिए अब इनके दाम 10 प्रतिशत तक कम करने के लिए बोर्ड से सहमति मिल गई है। पूर्व की बैठक में इस पर चर्चा हुई। अब इस पर अमल होगा तो कई फ्लैट बिक जाएंगे।

झलवा में प्रस्तावित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भूमि का भू-उपयोग सब्जी पट्टी से सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक करने के प्रस्ताव को बोर्ड का अनुमोदन हो गया। निर्माणाधीन मल्टीपर्पज कल्चरल कांप्लेक्स (आडिटोरियम) की लागत 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। बैठक में पीडीए उपाध्यक्ष डा. अमित पाल शर्मा, डीएम रविन्द्र कुमार मॉदड़, अपर नगर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद, पीडीए सचिव अजीत सिंह, एसडीएम राहुलदेव भट्ट, एसडीएम एमएच इकबाल, नामित सदस्य राजेन्द्र मिश्र, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें