जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गौसपुर कटहुला स्थित 16 आराजी की कुल भूमि 5.0510 हेक्टेयर में से 2.3447 हेक्टेयर जमीन का बैनामा हूबलाल के नाम करवाया गया था। उस समय इस भूमि की कुल सरकारी मालियत 1,84,60,250 रुपये थी। जबकि बैनामा महज 30 लाख रुपये में कराया गया था।
अतीक अहमद ने बेनामी संपत्ति बनाने के दौरान सरकार को राजस्व का भी चूना लगाया। बैनामे के समय जिस संपत्ति की सरकारी मालियत 1.84 करोड़ रुपये थी, उसे महज 30 लाख रुपये में हूबलाल के नाम लिखवा लिया था। पुलिस ने जांच के दौरान उस समय के सर्किल रेट के आधार पर मालियत की गणना की तो यह बात सामने आई। अफसरों का कहना है कि इस मामले की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गौसपुर कटहुला स्थित 16 आराजी की कुल भूमि 5.0510 हेक्टेयर में से 2.3447 हेक्टेयर जमीन का बैनामा हूबलाल के नाम करवाया गया था। उस समय इस भूमि की कुल सरकारी मालियत 1,84,60,250 रुपये थी। जबकि बैनामा महज 30 लाख रुपये में कराया गया था। इस तरह से इसमें स्टाम्प चोरी भी की गई। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 12,42,69,100 रुपये है।
प्रभारी निरीक्षक एयरपोर्ट प्रशासक नियुक्त
पुलिस आयुक्त न्यायालय की ओर से उक्त संपत्ति को कुर्क करने के बाद इसका प्रशासक थाना प्रभारी एयरपोर्ट को नियुक्त करने का भी आदेश जारी किया गया है। वह इस संपत्ति की देखरेख करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो पाए।