फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के नाम में नहीं होगा बदलाव, प्रबंध निदेशक ने दी जानकारी

Tue, 23 Oct 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाल में राज्य सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद से ही इलाहाबाद बैंक का नाम परिवर्तन करने की अटकलें जोरों पर थी। लेकिन, बैंक के प्रबंध निदेशक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। 
विज्ञापन


बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक सीएच एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि बैंक का नाम बदलने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि इलाहाबाद बैंक का कुल एनपीए 25 हजार 600 करोड़ रुपए है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि बैंक अपनी  मुंबई स्थित संपत्तियों क बेचकर पूंजी जुटाएगा। 

प्रयाग कुंभ 2019 के लिए इलाहाबाद बैंक को नोडल बैंक का दर्जा दिया गया है। जिससे कुंभ से संबंधित सभी वित्तीय लेनदेन अब इलाहाबाद बैंक के जरिए ही होंगे। बैंक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में कई एटीएम खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें