फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजित दायित्व का कराया गया बोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल की ओर से आयोजित रायला कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने और सामाजिक दायित्व का बोध कराने का प्रयास किया गया। अध्यक्षता रायला चेयरमैन ललेश सक्सेना ने की। मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित शेखर मेहता ने सामाजिक दायित्व के विषय में अपना उद्बोधन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज युवाओं को स्वयं के सामाजिक दायित्वों का बोध होना बहुत आवश्यक है। प्रत्येक राष्ट्र और समाज में यह आवश्यक है कि युवा वर्ग शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के उपरांत समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाए।
वक्ता के रूप में अरुनेंद्र सोनी ने व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में मेमोरी तकनीक पर बोलते हुए राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि ईश्वर ने हम सबको अपार चिंतन की शक्ति दे रखी है। इसके बाद राष्ट्रीय प्रशिक्षक भरत अग्रवाल ने लक्ष्य निर्धारण के विषय पर अपने विचार प्रकट किए। शाम को कार्यक्रम समाप्ति पर मुंबई से द वॉइस फेम के पुरुषार्थ जैन ने वर्चुअल शामिल होकर अपनी मधुर आवाज में प्रतिभागियों की पसंद के गाने गाए। इस मौके पर संजय गर्ग, जगजीवन गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी, तरुण सक्सेना, देवेश चंद्र, जीडी माहेश्वरी, प्रवीण टाइगर, अजय अग्रवाल, अनूप गुप्ता, मुकेश सिंघल, अंबरीश गर्ग, संजय गर्ग, लक्ष्मी, डॉ. विनोद सक्सेना, तपेश पंवार, शशि पंवार, प्रशांत शर्मा, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें