चांद मियां (28) ईको कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव का ही नदीम पुत्र वकील खां घर से उसे बुलाकर ले गया और रात करीब 12 बजे घर के दरवाजे पर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चला गया।
थाना कोतवाली के गांव बांईकलां निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी अच्छन मियां पुत्र हबीब खां ने तहरीर में बताया कि उसका भाई चांद मियां (28) ईको कार चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव का ही नदीम पुत्र वकील खां घर से उसे बुलाकर ले गया और रात करीब 12 बजे घर के दरवाजे पर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चला गया। चांद मियां की हालत देखकर उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस नदीम को गांव से पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। जहां नदीम ने बताया कि चांद मियां शराब के नशे में कस्बे में मिला था। जहां से दोनों बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ रोड स्थित एक टैंट हाउस की दुकान के निकट एक बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद चांद मियां को उसके घर पर छोड़कर चला गया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि घटना हत्या की नहीं है। दुर्घटना के चलते युवक की मौत हुई है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक पुलिस के कब्जे में है।