फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली घर पर धरने पर बेठे किसान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने शनिवार को टप्पल कस्बा के बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि उनके गांव में एक दो घंटे के लिए ही बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली कटौती को लेकर गांव हरजीगढी, बाजोता, मानपुर, रसूलपुर, बैना आदि के सैकड़ों किसान शनिवार सुबह 11 बजे से बिजली घर पहुंचे गए। बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों को देखकर बिजली के कर्मचारी नदारद हो गए। किसानों ने बताया कि उनके गांवों में एक दो घंटे के लिए ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। गावों में बिडली की लाइन जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटते रहते हैं। पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
सूचना पर पहुंचे एसडीओ प्रवीण कुमार ने आश्वासन दिया कि जर्जर लाइनों को शीघ्र सही करा दिया जाएगा। नई लाइनों को जल्द चालू करा कर बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाएगा। शेड्यूल बनाकर गांवों में बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। एसडीओ के आश्वासन पर दोपहर दो बजे किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें