मुजफ्फरनगर के थाना सोरों कला के गांव सावटू निवासी अंकित सिंह अपने साथी हिमांशु के साथ गाजियाबाद में किसी कंपनी में काम करते थे। बुधवार की रात बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। पैराई पुल के पास पीछे से तेज गति से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
बुधवार की देर रात जीटी रोड पैराई पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के थाना सोरों कला के गांव सावटू निवासी अंकित सिंह अपने साथी हिमांशु के साथ गाजियाबाद में किसी कंपनी में काम करते थे। बुधवार की रात बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। पैराई पुल के पास पीछे से तेज गति से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अंकित व हिमांशु साइड में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकित (25) को मृत घोषित कर दिया। घायल हिमांशु का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। मृतक के पिता सोनपाल सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।