बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे खेरेश्वर चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को पीटने के साथ उसकी जेब में रखे साढ़े नौ हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
इगलास क्षेत्र के नगला जुझार निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र छीतरमल के अनुसार वह कार्यक्रमों में फोटो खींचने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह बाइक से खेरेश्वर धाम स्थित गौरव कुमार की दुकान पर शादी के वीडियो और फोटो की एल्बम बनवाने के लिए जा रहे थे।
खेरेश्वर चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। रुकते ही पिटाई शुरू कर दी और जेब में रखे 9500 रुपये लूटकर भाग निकले। थाना पुलिस के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।