फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रिंग सेरेमनी में शामिल हुए दो युवक, ले उड़े लाखों के जेवरात का सूटकेस, सीसीटीवी में हुए कैद

Sun, 12 May 2024 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रिंग सेरेमनी में दो अनजान युवक शामिल हो गए। लड़के पक्ष की ओर से लड़की के लिए जेवर चढ़ाने हेतु सूटकेस में लाखों के जेवरात थे। दोनों युवक वह सूटकेस लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। सूटकेस ले जाते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बेग चोरी करके ले जाता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड के एक गेस्ट हाउस में आयोजित रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में से बदमाश लाखों रुपये कीमत के जेवरात का बैग ले गए। यह आयोजन सहारनपुर में तैनात नायब तहसीलदार की बेटी का था, जिसमें हापुड़ से आए लड़का पक्ष का जेवरात का वह बैग बदमाश ले गए, जो युवती पर चढ़ाया जाना था। चोरी गए माल की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


सासनी गेट आरकेपुरम निवासी संजीव चौहान सहारनपुर में नायब तहसीलदार हैं। उनके पिता सुखपाल सिंह सेवानिवृत्त एसडीएम हैं। संजीव चौहान की बेटी चारू की 12 मई को मथुरा रोड के गेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी थी। लड़का पक्ष हापुड़ गाजियाबाद से आया था। आयोजन चल रहा था। दावत आदि में ही दो युवक शामिल हो गए और सभी से घुल मिलकर बात करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वे लड़का पक्ष के लिए आवंटित कमरे में से लड़की को चढ़ाने के लिए लाया गया जेवरात का सूटकेस लेकर चल दिए। इस दौरान दो महिलाओं ने उन्हें टोका तो वे उसे लड़की पक्ष द्वारा मंगाए जाने की बात कहकर चलने लगे। फिर किसी ने उन्हें नहीं टोका और वे सूटकेस लेकर चले गए। जब सूटकेस की जरूरत हुई और उसकी खोज हुई तो वह गायब पाया गया। जब सूटकेस गायब मिला तो दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। सूटकेस में रखे माल की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास बताई गई है। खबर देकर पुलिस बुला ली गई। जांच के बाद पाया गया कि दो युवक सीसीटीव में शाम 7:30 बजे बैग लेकर जाते हुए कैद हैं। जिनकी पहचान व तलाश के प्रयास जारी हैं। 

थाना सासनीगेट क्षेत्रान्तर्गत दो संदिग्ध युवकों द्वारा रिंग सैरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात सूटकेस ले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई । टीमें गठित कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।-अभय पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें