अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में युवक ने परिवार में खुशी के जश्न के बीच आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि नौरंगाबाद का 23 वर्षीय श्रीकांत अपनी मौसी के घर हाथरस रहता था। पिछले दिनों उसकी भाभी ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके नामकरण संस्कार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वह घर आया। इसी बीच किसी तरह के विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।