ऊंटासानी गांव निवासी मुनीष कुमार (47) नौ नवंबर की सुबह से लापता हैं। वह रुपये लेने की बात कहकर घर से निकले थे, इसके बाद नहीं लौटे। उनका मोबाइल और बाइक जिकरपुर गांव निवासी परिचित मनोज उर्फ मोनू के घर मिला। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
पुत्र गौरव कुमार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उसके पिता मुनीष कुमार जनशक्ति प्राइवेट सोसाइटी में करीब 10 वर्षों से कार्यरत थे। नौ नवंबर की सुबह करीब आठ बजे उनके पिता जिकरपुर निवासी मनोज उर्फ मोनू के पास जमाबंदी के रुपये लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से नहीं लौटे।
गौरव के मुताबिक, उनके पिता की बाइक और मोबाइल फोन मनोज उर्फ मोनू के घर पर मिले हैं। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बेटे के शिकायती पत्र के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।