फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: किशोरी से दुष्कर्म में युवक दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Sun, 22 Dec 2024 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सात वर्ष की किशोरी घर में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी 21 वर्षीय आरोपी उनके घर आया और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर घर के पीछे नदी पर झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कारावास - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में दो वर्ष पहले अनुसूचित जाति कि बालिका को घर से ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे विशेष पॉक्सो तीन वीरेंद्र नाथ पांडेय की अदालत ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने पूरी राशि पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 सितंबर 2022 को वह किसी काम से कस्बा चंडौस बाजार गए थे। पत्नी घर पर काम कर रही थी। सात वर्ष की बेटी भी घर में ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी 21 वर्षीय तालिब उनके घर आया और बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर घर के पीछे नदी पर झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उसे बच्ची संग दुष्कर्म करते हुए दबोच लिया।

बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी द्वय संजय शर्मा व लव बंसल ने बताया कि मामले में चार्जशीट के आधार पर सत्र परीक्षण के दौरान अदालत ने साक्ष्यों व गवाही में तालिब को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें