फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर ताहरपुर माइनर के निकट सड़क हादसे में गांव दमगढ़ी तलेसरा थाना गोंडा निवासी 21 वर्षीय पवन पुत्र नरेंद्र की मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर पुलिस ने परिवार वालों को खबर दी तो वह रोते-बिलखते हुए शनिवार की सुबह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन




परिवार वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों के अनुसार पवन एक वर्ष से गांव खंडेहा में अपनी मौसी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार की शाम टप्पल कस्बे से घरेलू सामान खरीदकर गांव खंडेहा लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें