अकराबाद थाने में खड़ी पकड़ी गई फर्जी रोडवेज बस। संवाद
- फोटो : Samvad
थाना पुलिस, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात जीटी रोड पर रोडवेज के रंग में रंगी बस को पकड़ा है। यह बस सवारियों से भरी थी। मामले में बस के चालक-परिचालक सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार शुक्रवार की रात नानऊ पुल के पास से एक बस को पकड़ा गया। धोखाधड़ी करने के लिए बस को रोडवेज बस के रंग में इस बस को रंग कर चलाया जा रहा था। इसमें सवारियां मौजूद थीं।
पुलिस ने बस से सुशील कुमार पुत्र छिद्दा कश्यप निवासी बसंंतपुर सैतली थाना मुरादनगर जिला गाज़ियाबाद, दीपांशु पुत्र रनवीर सिंह निवासी बढ़ारी वैश्य थाना मिरहची जिला एटा हाल निवासी मिलन विहार कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, मनोज कुमार पुत्र सरदार सिंह निवासी रसूलपुर थाना आहर कोतवाली जनपद बुलंदशहर और साहिल पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला नई आबादी कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।